डरिये, काँपिये, घबराइये...मर जाइये
लेकिन, बोलिये मत
बोलना मना है 'नये भारत' में
आवाज़ निकालिये-- चिल्लाने में, तो चिल्लाइये
लेकिन, आवाज़ मत उठाइये
आवाज़ उठाना मना है 'नये भारत' में
रोइये, गिड़गिड़ाइये, तड़पिये
लेकिन, गुहार मत लगाइये
गुहार लगाना मना है 'नये भारत' में
बोलना, आवाज़ उठाना, गुहार लगाना
काम नहीं आयेगा
क्योंकि ऐसा करने वाले देशद्रोही होते हैं 'नये भारत' में
~ Vivek
#moblynching #lynchistan #newIndia #नयाभारत #nayabharat
No comments:
Post a Comment