Sunday, May 10, 2020

'नये' भारत में बदलती परिभाषायें

ये तथाकथित 'नया' भारत है
और इस 'नये' भारत में 
रघुकुल-रीति की,  नीति की 
परिभाषा अलग है-- 
सुविधावादी है, अवसरवादी है

यहाँ परिभाषा अलग है
'राइट' की, 'रॉन्ग' की,
'धर्म' की, 'अधर्म' की,
'राष्ट्रवादी' की, 'देशद्रोही' की

ये परिभाषाएँ तय होती हैं
पांच-सितारा दफ़्तरों की
चहारदीवारी में
कुछ फ़िरक़ा-परस्त लोगों
की झुंड द्वारा

फिर शुरू होती है
इन परिभाषाओं की बिना पर
उन आर्यपुत्र, धर्म-रक्षक, 
ज्ञानवान, रघुकुल-रीति पालक
शूरवीरों की सेना का निर्माण
जो कुछ के लिये 'राइट' है,
कुछ के लिये 'रॉन्ग' है 

                               ~ Vivek

Romancing with Mathematics

The sheer romance That is going on between the two of us nowadays Is extremely exciting, puzzling, and painful at times Sometimes depressing...